वैज्ञानिकों ने आरोपित विकृति के अंतर्गत 2-डी पदार्थों के परमाण्विक गुणों का सैद्धांतिक परीक्षण किया है।

News

Bengaluru
15 फ़रवरी 2019

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी  विभाग के प्राध्यापक नितिन सक्सेना को बीजगणित कॉम्प्लेक्सिटी थ्योरी में उनके काम के लिए २०१८ के शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कम उम्र मे ही भटनागर पुरस्कार पाने वाले प्राध्यापक सक्सेना, कम्प्यूटेशनल कॉम्प्लेक्सिटी, बीजगणितीय ज्यामिति आदि क्षेत्रों में शोध कार्य कर रहे हैं।

4 फ़रवरी 2019

१३ नवंबर २०१८ को इंफोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) ने इंफोसिस पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की है। विजेताओं में भारतीय संस्थानों से, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू के दो प्राध्यापक, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई से एक-एक प्राध्यापक हैं।

दिल्ली
1 फ़रवरी 2019

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्राध्यापक अमित कुमार, जसविंदर और प्राध्यापक तरविंदर चड्ढा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रतिष्ठित शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें गणितीय विज्ञान श्रेणी के अंतर्गत मिश्रित अनुकूलन (कॉम्बिनेटोरियल ऑप्टिमाइज़ेशन) और ग्राफ-सैद्धांतिक एल्‍गोरिथम के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

मुंबई
11 दिसम्बर 2018

डॉ विशाल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई के पृथ्वी विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्त हैं। हाल ही में इन्हें अपरंपरागत हाइड्रोकार्बन पर अपने काम के लिए प्रतिष्ठित नासी युवा वैज्ञानिक पुरस्कार-2018 से सम्मानित किया गया । डॉ विशाल देश भर के २० युवा शोधकर्ताओं में से एक हैं , जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स, अभियांत्रिकी, रासायनिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान, और वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण शोध के लिए वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुंबई
24 दिसम्बर 2018

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई (आईआईटी बॉम्बे), यांत्रिक अभियांत्रिकी  विभाग के प्राध्यापक अमित अग्रवाल को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा  दिए जाने वाले शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार माइक्रोफ्लुइडिक उपकरणों में प्रयोगात्मक, सैद्धांतिक और संख्यात्मक काम सहित फ्लूइड मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

मुंबई
19 दिसम्बर 2018

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई के रसायन विज्ञान विभाग में  प्राध्यापक, चंद्र ए.म. आर वोला को रासायनिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध के लिए २०१८ का राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार सम्मानित किया गया है। उनका काम उत्प्रेरण के रूप में संदर्भित घटक के उपयोग से रासायनिक प्रतिक्रिया में तेजी लाने की प्रक्रियासे संबंधित है। यह पुरस्कार उन्हें अन्य तीन वैज्ञानिकों  के साथ सयुंक्त रूप से मिला है।

मुंबई
25 अक्टूबर 2018

भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, मुंबई के छात्र ने खिड़की पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा द्वारा संचालित कुकर का आविष्कार कर ‘गांधीवादी युवा प्रौद्योगिकी अभिनव पुरस्कार’ जीता है।

मुंबई
6 नवंबर 2018

भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, मुंबई के छात्र ने एक ऐसे उपकरण का आविष्कार किया है जिसकी सहायता से रक्त लेने के लिए शिराओं को ढूँढ़ने में आसानी होगी।